Friday, November 14, 2008

गाँव

मेरा गाँव
***************************
भारत देश गाँवों का देश है | उन्हीं में से एक गोपालगंज 'जो कि उत्तर भारत में स्थित है ' का रहने वाला हूँ | गोपालगंज जो नेपालसे बिल्कुल सटा हुआ गाँव है वहां कि जलवायु बहुत ही सुहावनी हैं| हालाँकि मेरा जन्म उसी से सटे सिवान जिले में हुआ| मुझे इसबात पर गर्व है कि इन दोनों जिलों ने एक से बढ़कर एक महान हस्ती को पैदा किया है| भारत के पहले राष्ट्रपति सिवान जिले केही रहने वाले थे| बिहार के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव और श्रीमती राबड़ी देवी गोपालगंज जिले के निवासी हैं| कुशी नगर जो कि गोपालगंज बॉर्डर से सटा हुआ है जिसकी वजह से यहाँ पर बहुत सारे भ्रमणकारी आते हैं| गोपालगंज जिलापौराणिक इतिहास के कारण भी प्रसिद्ध है | यहाँ का थावे मन्दिर भक्तगणों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है | यहाँ मीलों- मीलोंपैदल चल कर भक्तगण माँ दुर्गे का दर्शन करने आते हैं| मेरा गाँव आत्मनिर्भर है | यहाँ के लोगों को दैनिक आवाश्यक्तावों कीवस्तुओं के लिए शहर नहीं जन पड़ता है| मेरे गाँव की जमीन नीची है जिसके वजह से धान की उपज अच्छी होती है |मेरे गाँव केलोग सफाई महत्व को जानते हैं | वे घर के आस - पास कूड़ा करकट जमा नहीं करते|


No comments: